Tuesday 10 October 2017

सूरजमल बैरवा अध्यक्ष निर्वाचित

अ.भा. बैरवा महासभा चाकसू इकाई के चुनाव सम्पन्न, 
चाकसू में बैरवा समाज के निर्वाचित पदाधिकारी शपथ लेते हुये।
...........
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू। यहां बैरवा समाज छात्रावास पर चाकसू के प्रमुख लोगों की उपस्थिति में अखिल भारतीय बैरवा महासभा उपशाखा चाकसू के लिये चुनाव प्रदेश कार्यसमिति के पदाधिकारी व जिलाध्यक्ष पूरणमल बैरवा के सानिध्य में सम्पन्न हुये।
      जिसमें सर्व सहमति से नीलकंठ प्रॉपर्टीज के मालिक सूरजमल बैरवा को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं कैलाशचन्द बैरवा को महामंत्री, दुर्गाप्रसाद बैरवा को उपाध्यक्ष व खेमचन्द बैरवा को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव सम्पन्न होने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी चन्द्रप्रकाश बैरवा ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
       इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति से रामफूल बैरवा मुनीम, बुद्धिप्रकाश देव, हरिकिशन मचीवाल, वृदयोवय हरिनारायण बैरवा, भौमाराम बैरवा, समाज विकास समिति अध्यक्ष रतनलाल बैरवा, पूर्व पार्षद रामवतार बैरवा, मास्टर नारायण लाल बैरवा, डॉ.सतीश सेहरा, छोटूराम बैरवा, लक्ष्मीनारायण बैरवा, ओमप्रकाश बैरवा, सुखराम बैरवा, गोपाल लाल बैरवा, गोवर्धन बैरवा, रामप्रसाद बैरवा, रमेशचन्द सहित समाजबंधुओं ने निवार्चित पैनल का साफा (पगड़ी) फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

No comments:

Post a Comment