Sunday 5 August 2018

जनसमस्याओं के निराकरण में मीडिया का सहयोग जरूरी : SDM बीएल सिनसिनवार

नवनियुक्त एसडीएम के सम्मान के साथ स्थानांतरित अधिकारियों का विदाई समारोह आयोजित
चाकसू में आयोजित समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौजूद स्थानीय पत्रकार।
................
■ अतुल्य राजस्थान 
चाकसू| राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ उपशाखा चाकसू की ओर से रविवार को यहां बाइपास स्थित होटल चैची पैलेस पर आयोजित समारोह में नवनियुक्त चाकसू एसडीएम बीएल सिनसिनवार ने कहा कि जनसमस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन हर सम्भव तैयार रहता है| मेरी प्राथमिकता रहेगी कि सरकारी कार्यालयों में आमजन की सुनवाई हो और समय पर समस्याओं का निराकरण हो| पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले। इस कार्य में मिडिया का सहयोग बहुत जरूरी है...
     गत दिनों स्थानान्तरित हुए उपखंड अधिकारी रणजीत सिंह गोदारा, चाकसू तहसीलदार हरिसिंह राव व एसीपी वीरसिंह शेखावत को सम्मान के साथ विदाई दी गई| इस दौरान निवर्तमान उपखंड अधिकारी रणजीत सिंह गोदारा ने कहा कि जन समस्याओं के निराकरण में मिडिया की अहम भूमिका होती है| क्षेत्र के विकास में जनप्रतिनिधि व अधिकारी के साथ पत्रकारों का भी योगदान रहता है| वे अपनी खबरों से जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को सावचेत रखते है|
     एसीपी वीरसिंह शेखावत ने कहा कि मिडिया को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए| इससे कार्य को गति मिलती है और सकारात्मक विचारों का आदान-प्रदान होता है| पुलिस के कार्यो में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है| समाज में शान्ति व कानून व्यवस्था बनाए रखने में पत्रकारों का सहयोग जरूरी है| तहसीलदार हरिसिंह राव व कोटखावदा तहसीलदार कार्तिकेय मीणा ने कहा कि क्षेत्र में व्यवस्थाओं के सफल संचालन के लिए प्रशासन व पत्रकारों में तालमेल जरूरी है| इस मौके पर नवनियुक्त उपखंड अधिकारी बीएल सिनसिनवार का स्वागत सम्मान किया गया।
     इस दौरान पत्रकार संघ के अध्यक्ष अनिल शर्मा व महासचिव मुकेश के.सिर्रा ने अधिकारियों को माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया| संरक्षक मनोज गर्ग, उपाध्यक्ष जयराम शर्मा व अमित टांक, संगठन मंत्री बाबूलाल सैनी, कोषाध्यक्ष रामकिशोर गुर्जर, प्रचार मंत्री रामनरेश शर्मा, जिला सीएलजी सदस्य लक्ष्मण सिंह चेची, निमोडिय़ा उपसरपंच श्योजीराम गुर्जर समेत अन्य लोग मौजूद थे|चाकसू के नये SDM बीएल सिनसिनवार एवं निर्वतमान उपखण्ड अधिकारी रणजीत सिंह गोदारा अन्य प्रशासनिक अधिकारी।

No comments:

Post a Comment