Wednesday 28 March 2018

परिवार, समाज व देश विकास में महिलाओं का अहम योगदान : विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा

चाकसू सिकोइकोडिकॉन में हुई आमसभा में महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर 
वर्ष 2018-19 की आगामी कार्य योजना के लिए 4.65 करोड़ रुपए बजट पारित 
चाकसू। सिकोइकोडिकॉन में राजस्थानी महिला सहकारी सेवा समिति द्वारा आयोजित आमसभा को सम्बोधित करते विधायक एल.एन.बैरवा एवं मंचसीन पालिकाध्यक्ष अनिता गुर्जर, अन्य। फोटो- अतुल्य राजस्थान 
...........
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
चाकसू। चाकसू के शीलकी डूंगरी स्थित सिकोइकोडिकॉन परिसर में बुधवार को राजस्थानी महिला सहकारी सेवा समिति के बैनर पर आयोजित आमसभा में समूह से जुड़ी लगभग 3 हजार महिलाएं ग्रामीण आसपास क्षेत्र अपितु दूरस्थ जिला क्षेत्र से भी शामिल हुई। इस मौके पर महिला वर्ग को सशक्त, स्वावलंबी और स्वरोजगार बनाने, महिला उत्पीड़न से मुक्त करने सहित बालिकाओं की शिक्षा पर बल दिया गया।
        मुख्य अतिथि चाकसू विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा ने कहा कि जागरूकता से ही महिला सशक्तिकरण की अवधारणा को साकार किया जा सकता हैं। उन्होंने परिवार, समाज व देश के विकास में महिलाओं के अहम योगदान पर भी प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि के रूप में चाकसू नगरपालिका चेयरमैन अनिता गुर्जर ने कहा कि महिलाएं स्वावलंबी बनकर हर क्षेत्र में आगे बढ़े। महिलाओं को जागरूक रहकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने, महिला उत्पीड़न का विरोध करने, कन्या भ्रूण हत्या रोकने, बेटियों को अधिक से अधिक पढ़ाने बालिका शिक्षा पर जोर दिया। इस अवसर पर अमेरिका से आए 11 सदस्यीय विदेशी दल ने भी महिला समूह के बीच अपने अनुभवों को साझा किया। जिला परिषद सदस्य भूणाराम गुर्जर, वाइस चेयरमैन सुलोचना शर्मा आदि अन्य जनप्रतिनिधि मंचसीन थे। सिकोइकोडिकोन शाखा प्रभारी गिरवर सिंह राठौड़, समिति अध्यक्ष श्याम देवी ने बताया कि संस्थान का विशेष उद्देश्य महिलाओं को सशक्त व स्वावलंबी बनाने पर जोर देना है। इसी को लेकर आमसभा में समिति द्वारा किए कार्यो का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जिसमें महिला समिति की ओर से महिलाओं के लिए सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक व स्वरोजगार के लिए किए गए कार्यो की जानकारी दी गई। इस दौरान वर्ष 2018-19 की आगामी कार्य योजना के लिए 4.65 करोड़ रुपए बजट पारित किया गया। सचिव मीरा बोहरा ने विधायक बैरवा को घरेलू महिला हिंसा रुकवाने एवं सरकारी योजनाओं की सुनिश्चितता करने की मांग का ज्ञापन दिया।
      राजस्थानी महिला सहकारी समिति कार्यकारणी का पुनर्गठन कर चुनाव अधिकारी एमएल एवं गिरिराज सिंह नरुका के निर्देशन में निर्विरोध चुनाव करवाए गए। जिसमें अध्यक्ष श्याम देवी, सचिव मंजू प्रजापत, कोषाध्यक्ष मीरा बोहरा, उपाध्यक्ष आशा शर्मा व कृष्णा मीणा, लोन कमेटी अध्यक्ष चन्दा देवी शर्मा, लोक कल्याणकारी कमेटी अध्यक्ष बरजी देवी बैरवा समेत मुन्नी कंवर, मेहरून बेगम आदि संचालन मंडल में सदस्य चुने गए। संस्था प्रतिनिधि के तौर पर आरके. मिश्रा एवं किसान सेवा समिति हरिनारायण सूत्रधार को चुना गया।

किया पुरस्कृत : 
कार्यक्रम में सभी क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने पर 42 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कक्षा 10वीं-12वीं की बालिकाओं को 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर 50 बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया है।
विधायक बैरवा को घरेलू महिला हिंसा रुकवाने एवं सरकारी योजनाओं की सुनिश्चितता करने की मांग का ज्ञापन देते।
 अमेरिका से आया 11 सदस्यीय विदेशी दल...
महिला समूह...             ■ फोटो : अतुल्य राजस्थान  

No comments:

Post a Comment