Wednesday 4 January 2017

भाजपा पार्षदो ने ईओ पर लगाया विकास कार्यो मे भेदभाव व अभद्रता का आरोप

नगर पालिका ईओ ने दी सफाई, आरोप निराधार 

चाकसू में ईओ की कार्यशैली को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते भाजपा कार्यकर्ता। 
■अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़... 
चाकसू। बुधवार को स्थानीय बीजेपी कार्यालय में नगर व देहात एवं युवा मोर्चा एक पक्ष के कार्यकर्ता की बैठक आयोजित की गई। जिसमें नगर पालिका ईओ की कार्यशैली एवं बीजेपी पार्षदों से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए मामले में कार्यकर्ता रोषाकित नजर आए। 
     इसका एक ऑडियो क्लिपिंग भी वायरल हुई, जोकि चर्चा का विषय बन रहा है। इस ऑडियो में ईओ और बीजेपी पार्षदों के बीच खीचतान उजागर हो रही है। हालांकि अभी यह स्पष्ठ नहीं कहा जा सकता की, यह ऑडियो सही है या गलत। इधर, पालिका ईओ ने मीडिया को सफाई दी है कि उनपर जो आरोप लगाए जा रहे है वे सब निराधार है। 
      ईओ पूजा मीना पर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों में भेदभाव करने एवं टेंडर प्रक्रिया में मनमर्जी कर गलत तरीके से पक्षपात पूर्ण बिना एस्टीमेट एवं तकनीकी व पत्रावली पूरी किए बगैर एक ही कार्य के दो बार टेंडर प्रक्रिया का बीजेपी पार्षदों ने विरोध जताया। स्थानीय भाजपा कार्यालय पर नगर अध्यक्ष अम्बालाल यादव व देहात मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी की अध्यक्षता में बैठक के बाद उपखंड अधिकारी बालकृष्ण तिवाड़ी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रकरण की निष्पक्ष जाँच कराने की मांग की गई। 
   भाजपा के पार्षदों का आरोप है कि ईओ द्वारा विकास कार्यो मे भाजपा पार्षदों के वार्ड क्षेत्रों की अनदेखी कर भेदभाव किया जा रहा है। चाकसू कृषि मंडी पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा वरिष्ठ नेता कैलाश शर्मा ने बताया कि ईओ की कार्यशैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में गहरा रोष है। पूरे मामले में पालिका ईओ द्वारा बीजेपी पार्षदों के साथ किए गए दुर्भावनापूर्ण रवैये पर रोष प्रकट कर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान मौजूदा बीजेपी पार्षद चेतराम सैनी, त्रिवेणी श्याम शर्मा, गिर्राज बूसर, दीपिका शर्मा, अनीता बाहेती, बीना शर्मा, आशा गोस्वामी, तोफा देवी स्वामी, युवा मोर्चा के केदार शर्मा, विनोद शर्मा निमोडिया, राजेंद्र गोस्वामी, अमित बाहेती, रामधन मोड़ा, युवा कार्यकर्ता लालराम जादम समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे पालिका ईओ की कार्यशैली से बेहद खफा हैं। गत दो दिन पहले जयपुर मुख्यालय पर सरकार द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम में भी चाकसू नगर पालिका के बीजेपी पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल लिखित रूप से शिकायत लेकर पहुंचा और पालिका ईओ को एपीओ करने की मांग की थी। इस दौरान मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ ने जांच के आदेश दिए थे। 
गौरतलब है कि चाकसू नगर पालिका के कुछ बीजेपी पार्षदों व भाजपा के क्षेत्रिय विधायक के बीच का मनमुटाव भाजपा प्रदेश कार्यालय के जनसुनवाई केंद्र तक पहुंच गया है। यहां पर इन दिनों इस गतिरोध की भी चर्चा जोरों पर हैं।
.........
नियमानुसार हुई टेंडर कार्रवाई, आरोप निराधार
¶ मामले को लेकर चाकसू नपा. पालिका अधिकारी पूजा मीना ने बताया कि टेण्डर कार्य नियमानुसार किया गया है। किसी भी पार्षद व जनप्रतिनिधि से किसी भी प्रकार का कोई दुर्व्यवहार नही किया गया हैं, कुछ स्वयं महिला पार्षद तो किसी जानकारी व कार्य के लिए आती नही, उनके पति व ससुर दिनभर पालिका कार्यालय में रहकर कार्यों में हस्तक्षेप कर माहौल खराब करते है। इस पर रोक लगाई गई तो वे शिकायतबाजी पर उतर आए हैं। विकास कार्यों मे किसी प्रकार का कोई भेदभाव नही किया जा रहा है, मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार है।
                                                पूजा मीना, अधिशासी अधिकारी                                                 नगर पालिका, चाकसू।



No comments:

Post a Comment